28 अप्रैल 2015 - 17:48
 सीरिया में आतंकियों के विरुद्ध सेना का अभियान जारी

समाचारिक सूत्रों का कहना है कि सीरिया में आतंकवादियों के ठिकानों पर इस देश की सेना के आक्रमण जारी हैं।

समाचारिक सूत्रों का कहना है कि सीरिया में आतंकवादियों के ठिकानों पर इस देश की सेना के आक्रमण जारी हैं।
सीरिया की साना समाचार एजेन्सी ने सेना के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि सीरिया की सेना ने उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में आईएसआईएल के उन दसियों वाहनों को ध्वस्त कर दिया जो तुर्की के रास्ते सीरिया में दाख़िल हुए थे। इस सूत्र के अनुसार सीरिया की वायु सेना ने इदलिब में आक्रमण करके आतंकवादियों के मशीनगनों से लैस सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया। इस हमले में दसियों आतंकी मारे गए।
उल्लेखनीय है कि सीरिया के इदलिब प्रांत का जानूदिया क्षेत्र, आंकवादियों के लिए सहायता पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है जहां से सैन्य उपकरणों और तुर्की के सैन्य शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त आतंकवादियों को सीरिया भेजा जाता है। इस सूत्र ने इसी प्रकार बताया है कि सीरिया की सेना ने इदलिब में ही नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादियों के कुछ ठिकानों पर आक्रमण करके दसियों आतंकवादियों को मार गिराया।